पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर शोभायात्रा कल ब्राह्मण समाज ने बांटे निमंत्रण पत्र

परशुराम जयंती पर शोभायात्रा कल ब्राह्मण समाज ने बांटे निमंत्रण-पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। भगवान परशुराम जयंती पर 15 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष प्रभा शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा 15 को सुबह 8 बजे गोशाला रोड स्थित भगवान परशुराम चौक से शुरू होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी आबादी में स्थित गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचेगी। वहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए शुक्रवार को सुनीता शर्मा, शकुंतला शर्मा, दया शर्मा, ममता शर्मा, नीतू शर्मा, वंदना, जया आदि महिलाओं ने कैलाशपुरी, गणपतिनगर, आनंद विहार और बालाजी धाम मन्दिर के आसपास के घरों में जाकर पीले चावल बांटे। ब्राह्मण समाज की ओर से शोभायात्रा को लेकर बीते कई दिन से तैयारियां चल रही हैं। महासभा के तमाम पदाधिकारियों को शोभायात्रा के संबंध मेंे जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं।

खबरें और भी हैं...