फिल्म नानक शाह फकीर नहीं चलने देगा सिख समाज
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
मटीलीराठान 18 एफ स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में शुक्रवार को सिख समाज के लोगों ने बैठक कर फिल्म नानक शाह फकीर पर रोक लगाने की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म को किसी भी हालत में रिलीज नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि राजस्थान की सिख संगत राज्य में इसके रिलीज होने का विरोध करेगी। इस दौरान देवेंद्र सिंह, महेश जैन, डॉ. नवजोत शर्मा समेत विभिन्न लोग मौजूद रहेंगे। वहीं श्री गुरुनानक खालसा स्कूल एवं कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष दरबारसिंह बराड़ व सचिव मनिंदर सिंह मान ने भी एक बयान में कहा है कि वे भी इस फिल्म के प्रसारण का विरोध कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने सिनेमा संचालकों से भी फिल्म प्रसारण नहीं करने का आग्रह किया है। इस मौके पर अलपिंदर सिंह, जीतसिंह व संतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
... विरोध इसलिए...मनुष्य ने निभाया गुरुनानक देवजी का किरदार, जो समाज के लिए आघात
सेवादार गुरपालसिंह ने बताया कि फिल्म नानक शाह फकीर गुरुनानक देव पर आधारित है। किसी भी मनुष्य द्वारा गुरुनानक देव की भूमिका निभाया जाना सिख समाज के लिए बड़ा आघात है। इससे पहले सिख गुरुओं पर फिल्म बनी थी, जो एनीमेशन की तर्ज पर थी। इसलिए उसके प्रसारण में कोई रुकावट नहीं आई थी।