पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब किसान से 50 नहीं, 40 क्विं. सरसों चना खरीदेगी सरकार

अब किसान से 50 नहीं, 40 क्विं. सरसों-चना खरीदेगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले: 25-25 क्विंटल फसल दो बार ला बेच सकता था किसान

अब: जो किसान पहले 25 क्विं. बेच चुका, अब 15 क्विं. 18 तक ला सकेगा

श्रीगंगानगर। सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा है कि किसानों से सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद सीमा प्रत्येक किसान से रोजाना 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल कर दी गई है। सरकार ने यह निर्णय 12 अप्रैल को किया था।

किलक ने बताया कि 12 से 15 अप्रैल तक जिन किसानों की उपज 25 क्विंटल तक खरीदी गई थी, ऐसे किसान अब 18 अप्रैल तक निर्धारित 40 क्विंटल की सीमा तक शेष रही उपज तुलवा सकते हैं। 16 अप्रैल से राज्य में सरसों एवं चने की खरीद प्रत्येक किसान से प्रतिदिन 40 क्विंटल खरीदी जा रही है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल से शुरू हुई खरीद 90 दिन तक होगी। किसानों से सरकार 4 लाख मीट्रिक टन चना एवं 8 लाख मीट्रिक टन सरसों खरीदेगी। 12 से 15 अप्रैल तक उपज बेचने वाले किसान पूर्व में जारी विक्रय पर्ची के आधार पर 40 क्विटंल से कम तुलवाई 18 अप्रैल तक करवा सकता है। वहीं किसान नेताओं का कहना है कि पहले दो दिन में 25-25 क्विंटल सरसों-चना बेच सकते थे, लेकिन अब 40 क्विंटल कर दिया है। इससे किसान ठगा सा महसूस कर रहा है।

खबरें और भी हैं...