इन्द्रा कॉलोनी में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
श्रीगंगानगर|विशिष्ट सोल्यूशंस की ओर से जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए दुष्कर्म कांड की पीड़िता को श्रद्धांजलि व उत्तर प्रदेश के उन्नाव की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शाम 6 बजे इन्द्रा कॉलोनी गली नं. 4 स्थित सेंटर से कैंडल मार्च निकाला गया। डायरेक्टर इंजीनियर नीरज सोनी ने बताया कि कैंडल मार्च भारत माता चौक पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च में शामिल छात्राएं विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर चलीं।