गांव कोनी में जनसुनवाई अौर निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया
भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर
गांव कोनी के अटल सेवा केंद्र में भाजपा नेता डॉ. बृजमोहन सहारण, सदस्य प्रदेश जन अभाव अभियोग निराकरण समिति ने जनसुनवाई व निशुल्क चिकित्सा कैंप का अायोजन किया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक मुख्त्यार सिंह लहरी ने फीता काटकर किया। सरपंच सत्यनारायण यादव, पंच नौरंगराम, गोविंदराम कुम्हार, डॉ. हरनाम सिंह, पूर्व डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह, बिहारीलाल सिंगाठिया सहित अन्य मौजूद रहे।
सहारण ने बताया कि कैंप में डॉ. राकेश सहारण, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. सुरेश गोयल, डॉ. दिविज शर्मा, डॉ आदित्य मार्कण्डे, डॉ. पल्लवी सहारण, डॉ. सुनीता बहल, डॉ. दीपक आनंद, डॉ. राजेंद्र ज्याणी, डॉ. प्रेम अग्रवाल, डॉ. संदीप जैन व डॉ. राहुल शर्मा ने सेवाएं दी। मदर टेरेसा युवा क्लब के जयपाल व उनकी टीम ने भी कैंप में सेवा दी। इस अवसर पर 304 रोगियों को परामर्श व निशुल्क दवाइयां दी गईं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित पांच प्रकरण आए, जिन्हें संबंधित विभाग से हल करवाने का सहारण ने आश्वासन दिया।