श्रीगंगानगर| महिला पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक विन्यासा योग
श्रीगंगानगर| महिला पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक विन्यासा योग स्टूडियो में सोमवार को जिला प्रभारी रंजना छाबड़ा की अध्यक्षता में की गई। इसमें आगामी दिनों में लगने वाले योग शिविरों पर चर्चा हुई। योगाचार्य रंजना छाबड़ा ने महिला पतंजलि की योग शिक्षिका बहनों को पतंजलि योग सूत्र बताए। बैठक में पूजा नागपाल, सुशीला अग्रवाल, सहित विभिन्न सदस्य मौजूद रहीं। इस मौके पर देविका रोटावन को भी सम्मानित किया गया।