श्रीगंगानगर| मारवाड़ी युवा मंच की मुख्य शाखा के तत्वावधान में
श्रीगंगानगर| मारवाड़ी युवा मंच की मुख्य शाखा के तत्वावधान में समर्पण-2018 कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिथियों ने समर्पित भाव से काम करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि सक्षम एवं समर्थ लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव सोमेश सिंघल एवं कोषाध्यक्ष मदन सिंघल ने पूरी टीम के साथ शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि यूआईटी अध्यक्ष संजय महिपाल थे और अध्यक्षता ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम चितलांगिया ने की। इस मौके पर रविंद्र लीला, राजेश लीला, वेदप्रकाश लखोटिया, पूर्ण घोड़ेला समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।