नोजगे से मानसरोवर तक सड़क का उद्घाटन
श्रीगंगानगर। चक 7 ई छोटी नोजगे स्कूल से लेकर मानसरोवर तक बनी सड़क का सोमवार को यूआईटी अध्यक्ष संजय महिपाल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिपाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ध्यान दे रही है। न्यास की ओर से भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि इलाके में मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी ना रहे। इस अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंच पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री सारडीवाल, नोजगे स्कूल के चेयरमैन प्रो. पी. सूदन, सरपंच मीनू लिम्बा, रामप्रताप चांदोरा, राजू सिंगाठिया, डायरेक्टर सोनू पटीर बैठे। मुख्य वक्ता एडवोकेट रणजीत सारडीवाल ने इलाके की समस्याओं से महिपाल को अवगत कराया। इस अवसर पर सुनील लिम्बा, राजेन्द्र गोयल, दानाराम दींपा, आशाराम जलंधरा, जसयिंह भांभू, प्रताप, दुलीचन्द, रामजीलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।