पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रम मंत्री को समस्याओं से रूबरू कराएगा भारतीय मजदूर संघ

श्रम मंत्री को समस्याओं से रूबरू कराएगा भारतीय मजदूर संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध श्री विश्वकर्मा प्लंबर श्रमिक संघ, भवन निर्माण श्रमिक संघ, पीओपी श्रमिक संघ, विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक ट्रेड श्रमिक संघ के सदस्य श्रम उपायुक्त से मिले और अपनी समस्याएं हल करवाने की मांग की। इससे पहले संघ की इंदिरा वाटिका में हेमराज चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि एक सप्ताह में श्रम मंत्री से मिलकर समस्याओं से रूबरू करवाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान कागजों में सिमट गया है। बेटियों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती। इसका ज्वलंत उदाहरण मीरा चौक स्थित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत दो बालिकाएं हैं, जिन्हें पहले फीस और स्कूल परिणाम के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर हेमराज चौधरी, रफीक मोहम्मद, प्रदीप कश्मीरी, नरेंद्र योगी आदि ने संबोधित किया। इंद्रजीत कारगवाल ने श्रमिक कार्ड बनाने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया। इस अवसर पर ज्योतिषकुमार छोटे, जाकिर बाबा, दीनदयाल बिरथलिया एवं महिला श्रमिकों सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...