नशा मुक्ति व कैंसर निदान शिविर में फिल्म के जरिए बताए नशे के दुष्प्रभाव
श्रीगंगानगर| गंगानगर नवयुवक मोर्चा तथा तपोवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चक 5 ई छोटी के पंचायत भवन में सोमवार को नशा मुक्ति व कैंसर रोग निदान जागरूकता शिविर लगाया गया। मोर्चा अध्यक्ष गौरीशंकर वर्मा ने बताया कि शिविर में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को कैंसर रोग निदान जागरूकता व नशा छोड़ो अभियान के तहत एक प्रेरणादायी डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई। जिसमें कैंसर रोग के कारण व निदान तथा नशे से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों को दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूआईटी अध्यक्ष संजय महीपाल ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ जीवन अपनाया जा सकता है। सरपंच सुनीता सिंगाठिया ने महिलाओं से आह्वान किया कि अगर कोई पुरुष सदस्य घर में नशा करता है तो उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर राजू सिंगाठिया, वार्ड पंच डॉ. देवेंद्र चांदोरा, संदीप शर्मा, अश्विनी, मुकेश साहू, योगेश शर्मा, कौशल, शुभम वर्मा, साहिल सैनी, नीरज राम, दीपक पटवा, दिनेश, सुशील पटवा, मित्रेश्वर पटवा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।