पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहारणावाली और बुर्जवाली में शराब दुकानें बंद कराने को होगी वोटिंग

सहारणावाली और बुर्जवाली में शराब दुकानें बंद कराने को होगी वोटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| निकटवर्ती गांव पांच जी छोटी(सहारणांवाली) के अटल सेवा केंद्र पर सरपंच चमकौर सिंह की पहल पर रविवार को नशा रोकथाम को लेकर बैठक की गई। बैठक में शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय संयोजक पूजा छाबड़ा भी शामिल हुई। उन्होंने सरपंच व उपस्थित लोगों को कानून के दायरे में रहकर आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सरकारी शराब ठेके को बंद करवाने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि शराब की वजह से ही अनेक सामाजिक बुराइयां उत्पन्न होती हैं और अपराध भी बढ़ते हैं। ग्रामीणों ने सकारात्मकता दिखाते हुए बड़ी बैठक बुलाकर ठेका बंद करवाने के लिए वोटिंग प्रक्रिया किए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत चक 21 जीजी (बुर्जवाली) के लोगों ने भी अब निर्णय कर लिया है कि उनकी ग्राम पंचायत में सरकारी शराब का ठेका नहीं रहेगा। अवैध शराब की बिक्री को भी रुकवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...