पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज को छोड़ निजी बसें कर रहे अनुबंधित कर्मियों ने दी काम ठप करने की चेतावनी

रोडवेज को छोड़ निजी बसें कर रहे अनुबंधित कर्मियों ने दी काम ठप करने की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| रोडवेज बेड़े में शामिल की जा रही अनुबंधित बसों को लगाने का अब विरोध शुरू हो गया है। रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने आगार प्रबंधक को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर नई अनुबंधित बसें रोडवेज बेड़े में शामिल किए जाने पर काम ठप करने की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मियों ने बताया कि श्रीगंगानगर आगार में रोडवेज की 82 बसें है। इसमें से मात्र 72 बसों को ही रूटों पर चलाया जा रहा है। अन्य बसें डिपो में खड़ी है। 41 अनुबंधित बसें रूटों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के इशारे पर अनुबंधित बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अनुबंधित बसें रोडवेज बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है, जो गलत है। इससे रोडवेज बेड़े पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जो बसें डिपो में खड़ी है उन्हें चलाया जाए।

खबरें और भी हैं...