पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सहायक कर्मी नहीं होने से डॉक्टर परेशान

जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सहायक कर्मी नहीं होने से डॉक्टर परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जिला अस्पताल में सहायक कर्मी नहीं होने के कारण डॉक्टर्स को परेशानी उठानी पड़ रही है। डॉक्टर्स ने सोमवार को समस्या का समाधान किए जाने के लिए अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। अस्पताल सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन थिएटर में सहायक कर्मी के आठ पद स्वीकृत हैं। कुछ दिनों पहले एक संविदा कर्मी हटाए जाने के बाद अब पांच ही सहायक कर्मी बचे हैं। इसमें भी एक सहायक कर्मी के शिविर में ड्यूटी लगने के बाद चार ही सहायक कर्मचारी रह जाते हैं। इन चारों में एक नेत्र विभाग में लगातार ऑपरेशन होने के कारण वहां लगाया जाता है। इसके बाद एक-एक सहायक कर्मी तीन शिफ्टों में लगाया जाता है। जिससे रोजाना सुबह होने वाले ऑपरेशन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...