पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर 6.50 लाख की धोखाधड़ी का केस

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर 6.50 लाख की धोखाधड़ी का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

एक निजी कंपनी में कलेक्शन का काम करने वाले युवक ने कंपनी को 6.50 लाख रुपए की चपत लगा दी। कंपनी प्रतिनिधि ने जवाहरनगर थाने में युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दी है। राजपुरा बख्शीवाला (पटियाला, पंजाब) निवासी कर्मजीतसिंह पुत्र महेंद्रसिंह जटसिख ने बताया कि साधुवाली निवासी संदीपसिंह पुत्र पोलासिंह हीरो फिनको फायनेंस कंपनी में काम करता था।

कंपनी ने संदीपसिंह को लोगों से कैश कलेक्शन की जिम्मेदारी दे रखी थी। काफी समय तक कलेक्शन के रुपए जमा नहीं होने पर कंपनी को शक हुआ तो कंपनी ने पड़ताल की। तब कंपनी को पता चला कि संदीपसिंह लोगों से रुपए कलेक्शन तो कर लेता, लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराता।

खबरें और भी हैं...