श्रीगंगानगर के 20 % एटीएम में रुपयों की कमी, बाकी फुल
श्रीगंगानगर। देश के विभिन्न राज्यों की तरह शहर के भी कई एटीएम में रुपयों की किल्लत हो गई है। करीब 20 से 30 प्रतिशत एटीएम में रुपयों पैसों की कमी से लोग एटीएम दर एटीएम भटक रहे हैं। चूंकि इन दिनों विवाहों का सीजन है। इसलिए एटीएम में रुपयों की कमी लोगों को अखर रही है। बुधवार को भास्कर ने मुख्य मार्गों में एटीएम के हाल जाने तो कुछ एटीएम बंद या खराब मिले। लोगों ने बताया कि एटीएम में रुपए नियमित नहीं डाले जा रहे हैं। ओबीसी लीड बैंक ऑफिसर जसपाल भट्टी ने बताया कि सभी बैंकों को एटीएम में रुपए डालने को कहा है। कोई एटीएम खाली हाेता है तो उसे संबंधित बैंक शाखा तुरंत भरेगी।