- Hindi News
- National
- दस खेल अकादमियों में प्रवेश के आवेदन 27 तक, पदक विजेताओं को मिलेगी प्राथमिकता
दस खेल अकादमियों में प्रवेश के आवेदन 27 तक, पदक विजेताओं को मिलेगी प्राथमिकता
श्रीगंगानगर|प्रदेश में विभिन्न खेलों की 10 अकादमियों में खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होगी। इसके लिए 27 अप्रैल तक आवेदन होंगे।
राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से होने वाली चयन स्पर्धा में प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी ही आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन साल में लगातार पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन स्पर्धा में शामिल बालक की आयु 1 जुलाई 2018 को न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम 18 साल और बालिका की आयु न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 17 वर्ष होनी चाहिए। बास्केटबॉल बालक सीनियर वर्ग में शामिल होने के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 20 वर्ष आयु आवश्यक है। खेल अकादमियों में पहले से ही प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके परिणाम के आधार पर 19 वर्ष होगी। बास्केटबाल सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष है। खिलाड़ियों का चयन योग्यता, प्रवीणता व टेस्ट में प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक, जिला खेल संघों एवं जिला क्रीड़ा परिषद के माध्यम से अपने आवेदन 27 मई तक राज्य क्रीड़ा परिषद तक भिजवा सकेंगे।