स्वास्थ्य समिति की बैठक आज
श्रीगंगानगर| स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक होगी। कलेक्टर ज्ञानाराम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि बैठक में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, गुड सेमिटरियन, अंतरा इंजेक्शन, परिवार कल्याण, प्रचार-प्रसार, मुखबिर योजना, मौसमी बीमारियां, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।