पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के बगैर समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं : नकवी

शिक्षा के बगैर समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं : नकवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। राजस्थान आॅल इंडिया शिया फाउंडेशन का प्रदेश स्तरीय सेमिनार हदीसे किसा के साथ बुधवार को कंगन पैलेस मे शुरू हुआ। इसमें फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष रजा अब्बास नकवी ने राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सौहार्द मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। अजमेर के जिलाध्यक्ष सैय्यद आसिफ अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को शिक्षा से जोड़ना और राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान कर आपसी सौहार्द मजबूत करना है। सेमिनार में शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद मोहम्मद अली, मौलाना सैय्यद मजहर अब्बास, मौलाना सायम रजा, मौलाना वसी हैदर ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर गंगानगर जिलाध्यक्ष जौहर अब्बास, बब्बन मियां जलाल, खुर्शीद अहमद, अजादार हुसैन, नदीम असगर, शौकत अली, औन रजा सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...