पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजुकेशन टेक्नोलॉजी समिट में शामिल हुए मयूर स्कूल के शिक्षक व छात्र छात्राएं

एजुकेशन टेक्नोलॉजी समिट में शामिल हुए मयूर स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| मेयो कॅालेज अजमेर में गत दिनों पहले एज्यूकेशनल टेक्नोलॉजी समिट का आयोजन किया गया। इसमें मयूर स्कूल श्रीगंगानगर के दो शिक्षक अशफाक अहमद एवं जपसिमरन कौर सहित कक्षा आठवीं के चार बच्चे आयशी थापलियाल, वत्सल गोल्याण, भव्या बोरड़ व भव्या चौधरी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार मेयो कॅालेज अजमेर टेक्नोलॉजी के उचित और आधिकारिक प्रयोग के अवसर प्रदान करता रहता है। समिट का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन आ रही छात्र समस्याओं के समाधान हेतु टेक्नोलॉजी का उचित प्रयोग करने के बारे में जानकारी देना था। छात्रों की ओर से विचारों को डिजिटल स्टोरी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस समिट में मयूर स्कूल श्रीगंगानगर की तरफ से शिक्षकों व छात्रों के समूह को दृष्टिहीन बच्चों के लिए फुटवियर बनाने में सहयोग देने का अवसर प्राप्त हुआ।

खबरें और भी हैं...