एच ब्लॉक में परफेक्ट ओवरसीज पर किया आस्ट्रेलिया फ्री सेमिनार
श्रीगंगानगर| शहर के 69 एच ब्लॉक स्थित परफेक्ट ओवरसीज पर बुधवार को एयूपीपी सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेंटर पर दिल्ली से प्रोफेसर जेएस बाजवा व आस्ट्रेलिया से आए मौरेस का संचालक शिराज नारंग व सोनल नारंग ने स्वागत किया। जेएस बाजवा ने बच्चों व उनके अभिभावकों को एयूपीपी के बारे में जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि विद्यार्थी एक साल भारत में व दो साल आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर तीन साल की डिग्री प्राप्त कर सकता है। इसमें एक साल व रुपए की भी बचत होती है।
मौरेस ने विद्यार्थियों को एडमिशन संबंधित जानकारी दी। सेमिनार में मौरेस ने इस प्रोग्राम के फायदे बताए। सेमिनार में क्षेत्र के 46 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।