पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने किया हवन, शाम को हुई आतिशबाजी

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने किया हवन, शाम को हुई आतिशबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विप्र बंधुओं की ओर से भगवान परशुराम का अवतरण दिवस मनाया गया। गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन की ओर से सुबह श्री गोशाला रोड स्थित परशुराम चौक पर कार्यक्रम का आयोजित हुआ। इस दौरान परशुराम चौक को फूल मालाओं से सजाया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पार्षद संदीप शर्मा, राजकुमार गौड़, जगदीश जांदू, प्रवीण कांत, राकेश मिश्रा, प्रमोद कौशिक, गौरव शर्मा, तरुण शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जेपी शर्मा, किशन शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मीरा चौक स्थित गौतम आश्रम भवन में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में हवन किया गया। पंडित किशनलाल सांकरोत ने विधि-विधान से हवन संपन्न करवाया। कार्यक्रम में विजय पंचारिया, सुनीता पंचारिया, कमलेश शर्मा, सतपाल शर्मा, शिव शर्मा, सुनीता शर्मा एवं विमलेश शर्मा ने हवन में आहुतियां दी। इस मौके पर नानूराम पिरगावत, राजकुमार गौड़, बनवारीलाल ओझाईया, केसी शर्मा, सतीश शर्मा, जगदीश तिवाड़ी, पवन शर्मा, मनोज कपिल, पदम कौशिक, महावीर शर्मा, सुभाष शर्मा, नारायण सांकरोत सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। 22 को सुबह 9 बजे तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शहर में ब्राह्मण समाज के अनेक संगठनों ने दिनभर आयोजित किए कार्यक्रम

ब्राह्मण महासभा व गौड़ सभा ने भी किया हवन

राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं प्रबंधन समिति गौड़ ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में परशुराम जयंती के अवसर पर पुरानी आबादी स्थित गौड़ धर्मशाला में हवन हुआ। इस दौरान पवन गौड़, ज्ञानचंद शर्मा, श्याम सुंदर कौशिक, शिवचरण शर्मा, रामवीर भारद्वाज, प्रभा शर्मा, विनोद कौशिक, राकेश गौड़, रतन लाल शर्मा, प्रभा शर्मा, बबीता गौड़, वंदना शर्मा व सीता शर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभा की ओर से शाम को परशुराम चौक पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

युवा संगठनों ने भी निभाई भागीदारी, भगवान के जयकारे लगे

परशुराम सेना ने परशुराम चौक पर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए लगा आतिशबाजी की। इस मौके पर सतीश शर्मा, राहुल गौड़, संदीप शर्मा, सचिन शारद, शैलजा शर्मा, प्रोमिला शर्मा, जगदीश शर्मा, सीताराम मोट आदि उपस्थित थे। इसके अलावा राष्ट्रीय परशुराम सेना (युवा वाहिनी ) ने भी परशुराम चौक पर कार्यक्रम किया। इस मौके पर कालूराम शर्मा, विनोद शर्मा, कार्तिक शर्मा, विजय शर्मा, प्रेम शर्मा, गणेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, पवन शर्मा, आनन्द मिश्रा, अमनदीप शर्मा, मदनलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

परशुराम जयंती पर पुरानी आबादी गौड़ धर्मशाला में हवन करते लोग और परशुराम चौक पर पटाखे बजाते हुए कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...