पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूषित पानी आने से बढ़ा कैंसर, मालवा तबाह हुअा, अब श्रीगंगानगर की बारी

दूषित पानी आने से बढ़ा कैंसर, मालवा तबाह हुअा, अब श्रीगंगानगर की बारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर | पंजाब से आ रहे रसायन एवं ठोस कचरा युक्त दुर्गंध भरे पानी से पहले पंजाब का मालवा (दक्षिण पंजाब) इलाका तबाह हुआ है, अब हमारी बारी है। यह बात राजस्थान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कन्वीनर हरदीप सिंह डिबडिबा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान की नहरों में आ रहा प्रदूषित पानी पंजाब के अनेक लोगों को प्रभावित कर चुका। राजस्थान के आठ जिलों में यह खराब पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अदालतों से जल शोधन के पक्ष में फैसला नहीं आता, जिले में आरओ प्लांट लगाए जाएं। उन्होंने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। तेजप्रताप सिंह संधू, प्रो. सुखविंद्र, जसविंद्र सिंह 28 बीबी, टेकसिंह, महेंद्रसिंह, जसवंतसिंह, छिंद्रसिंह मोहनपुरा, निहालसिंह, 8 ईईए सरपंच वीरेंद्रसिंह आदि कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

गंदे पानी की रोकथाम की मांग : जश्न स्पास्टिक अंग विहीन सेवा संस्थान के संचालक कंवरजीत सिंह बराड़ ने नहरों में आने वाले गंदे पानी से फैल रही भयानक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...