पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्लीनिक पर फायरिंग का मामला : बिना एक्स रे इलाज करने को कहा था, डॉक्टर ने मना किया तो की थी तोड़फोड़ फायरिंग, दो आरोपी राउंडअप

क्लीनिक पर फायरिंग का मामला : बिना एक्स-रे इलाज करने को कहा था, डॉक्टर ने मना किया तो की थी तोड़फोड़-फायरिंग, दो आरोपी राउंडअप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। मॉडल टाउन प्रथम में रहने वाले डॉ. केके जाखड़ के पास इलाज को आए युवकों ने मंगलवार रात फायरिंग की थी। प्रकरण में बुधवार को डॉक्टर्स ने एसपी से कार्रवाई के लिए मुलाकात की तो पुलिस ने पुरानी आबादी स्थित मियों की ढाणी से दो युवकों को राउंडअप कर लिया। वहीं इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. केके जाखड़ ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे सोनू नामक महिला एक एंबुलेंस में आई। उसके साथ बाइक पर सवार दो युवक भी डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचे। युवकों ने आते ही महिला का इलाज करने की बात कही तो डॉक्टर ने एक्स-रे कराने को कहा। इस पर युवक बिना एक्स-रे इलाज के लिए दबाव बनाने लगे। मना तो किया दोनों युवकों ने झगड़ते हुए डॉक्टर का हाथ मरोड़ दिया। यही नहीं एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। तभी क्लीनिक में राजीव भाकर, सुनील चौधरी और अन्य पड़ोसी मौके पर आ गए। सबने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल से फायर कर डराते हुए युवक भाग गए।

एसपी से कार्रवाई को मिले संगठन पदाधिकारी तो पुलिस ने लिया एक्शन : बुधवार को फायरिंग प्रकरण को लेकर डॉक्टर्स ने कार्रवाई के लिए एसपी हरेंद्र महावर से मुलाकात की। एसपी से मिलने गए शिष्टमंडल में डॉ. भूपेंद्र भूतना, डॉ. पवन सैनी, रविंद्र गोदारा व डॉ. अशोक मित्तल, डॉ. भरत मय्यर डॉ. सुखपाल बराड़, डॉ. एसएम बतरा व डॉ. केके जाखड़ सहित आईएमए व अरिसदा संगठन के अनेक डॉक्टर्स शामिल रहे। वहीं छात्र नेताओं ने भी कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता सुशांत, रवि कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप मटोरिया व गुरमीत आदि ने फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...