युवती बिना बताए घर से गई, गुमशुदगी दर्ज
श्रीगंगानगर। हिंदुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तीन सी बड़ी निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के लापता होने पर पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार लाभ सिंह पुत्र श्याम सिंह रायसिख ने बताया कि उसकी पुत्री निर्मल कौर(20) गत 16 अप्रैल रात्रि को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी रिश्तेदारी और आस पड़ोस में काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।