मिशन इंद्रधनुष की बैठक आज
श्रीगंगानगर। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार अपरान्ह एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। जिले में यह कार्यक्रम प्रथम चरण मेंं 23 व 24 अप्रैल को चलेगा। आरसीएचओ डॉ. वीपी असीजा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर ज्ञानाराम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें सीएमएचओ, आरसीएचओ, जिला परिषद सीईओ, उप निदेशक आईसीडीएस, पीआरओ, डीपीएम, सीओआईईसी, आशा समन्वयक और सभी बीसीएमओ सदस्य होंगे।