दुष्कर्म मामलों के खिलाफ पीओपी मजदूरों ने मशाल जुलूस निकाला
श्रीगंगानगर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पीओपी मजदूरों ने प्रदीप पंडित एवं तपोवन ट्रस्ट के महेश पेड़ीवाल के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। कठुआ, उन्नाव एवं देश में मासूम बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर मीरा चौक से भारत माता चौक सुखाड़िया सर्किल तक जुलूस निकाला। जुलूस में ज्योतिष कुमार, जाकिर हुसैन, अजहर अली, गोविंद कुमार, रविंद्र कुमार, राकेश, अंगद सोनी, इंद्रजीत कारगवाल, नरेंद्र योगी, इकबाल खान,अविनाश सिंह, मंगलचन्द शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।