पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमानगढ़ की नाबालिग को ज्यूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया

हनुमानगढ़ की नाबालिग को ज्यूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में नेतेवाला निवासी युवक के खिलाफ महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ के खूनी चक निवासी एक महिला ने बताया उसकी पुत्री 15 फरवरी को अपने पिता से रुपए लेने के लिए बस में सवार होकर श्रीगंगानगर के शिव चौक पर पहुंची थी। तब चौक पर नेतेवाला निवासी कुलदीप मेहरा उर्फ बब्बू नामक युवक गाड़ी लेकर खड़ा था, जिसने परिवादिया की पुत्री को उसके पिता का जानकार होना बताकर गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी ने नाबालिग को ज्यूस में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म कर रात करीब दस बजे घर के बाहर पटककर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...