जिला अस्पताल में कूलर एवं पंखों की मरम्मत शुरू
श्रीगंगानगर| तपोवन ट्रस्ट,जैन आईटीआई व इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से जिला अस्पताल में खराब पड़े पंखे व कूलर की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को समाजसेवी लालचंद सुथार व विक्रम सुथार ने भी जिला अस्पताल में पहुंच संसाधन उपलब्ध करवाए।