शराब तस्करी के आरोपी युवकों को ले गई पुलिस
श्रीगंगानगर| दुर्गा मंदिर मार्किट क्षेत्र से सोमवार दोपहर राउंडअप किए गए तीनों युवकों को पंजाब पुलिस मंगलवार को बहाववाला थाना ले गई। युवकों को कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए करीब 24 घंटे तक राउंडअप रखा। बहाववाला एसएचओ बचनसिंह के अनुसार आरोपी गगनदीप उर्फ गग्गी व दो अन्य युवकों से पूछताछ की जाएगी। आरोपी गग्गी पर बहाववाला थाना में हरियाणा निर्मित 36 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। कोतवाली थाना में खूफिया एजेंसियों की पूछताछ में आरोपियों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस को संदेह था कि इनमें से किसी युवक के पंजाब में नाभा जेल तोड़कर विक्की गाेंडर व उसके साथियों को भगाने को रची गई साजिश में शामिल था।