श्रीगंगानगर| श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल में समर कैंप के प्रति बच्चों व अभिभावकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। कैंप में बच्चों और महिलाओं को मिलाकर करीब 350 रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं। समर कैंप में डांस सीखने वाले प्रतिभागियों के माता-पिता को निशुल्क डांस सिखाया गया। बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्राचार्य ममता अरोड़ा ने बताया कि जो बच्चे डांस और स्केटिंग के लिए समर कैंप के बीच में 5 जून तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।