श्रीगंगानगर| सामाजिक एकता मंच श्रीगंगानगर की महिला इकाई का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष सुमन मोदी, सचिव राधा भूतड़ा, कोषाध्यक्ष सुमन शर्मा को नियुक्त किया गया। जानकारी के अनुसार महिला विंग द्वारा महिलाओं के लिए समर कैंप का आयोजन जून के प्रथम माह में किया जाएगा। इसमें महिलाओं को निशुल्क सिलाई व मेहंदी सिखाई जाएगी। इस मौके पर रवि कटारिया, सुरेंद्र कटारिया, महावीर गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, प्रोमिला शर्मा, मंजू गर्ग, पूनम मित्तल, शैलजा शर्मा, मूलचंद चौधरी, रामचंद मोदी, मोहनलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।