श्रीगंगानगर| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की जिला कार्यकारिणी व उप शाखा की बैठक शनिवार को पुरानी आबादी स्थित शिक्षक भवन में हुई। गुरमीत सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले प्रांतीय महासमिति अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला मंत्री राधेश्याम यादव ने बताया कि इसके अलावा 21 मई से होने वाले प्रशिक्षण शिविर, बीएलओ कार्य में लगे शिक्षकों को मुक्त करने, शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और शिक्षकों की मांगों को बड़े पैमाने पर उठाया जाएगा।