श्रीगंगानगर| अखिल राजस्थान पैराटीचर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को खत्री धर्मशाला में जिला संयोजक जगदीशराय कासनियां की अध्यक्षता में हुई। इसमें पैराटीचर्स की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। पैराटीचर्स की विभिन्न सिविल रिट पिटीशन में पारित निर्णय की अनुपालना में समान काम-समान वेतन लागू करने, विद्यालय सहायक भर्ती-2015 में शीघ्र निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, मानदेय विसंगतियां दूर करने, आकस्मिक अवकाश राज्य कर्मियों के समान करने जैसी मांगे उठाई गई। इस मौके पर कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, भूपेन्द्र स्वामी, इकबाल सिंह, राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुगनाराम, कृषि उपज मण्डी समिति के महेंद्र गुप्ता अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।