श्रीगंगानगर| लायंस क्लब ग्रेटर का अध्यक्ष हरीश उपनेजा को बनाया गया है। चंद्र मोहन शर्मा को सचिव रमेश चड्ढ़ा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि 2018-19 की कार्यकारिणी के लिए नोमिनेशन कमेटी के चेयरमैन प्रेम सेठी, सुदर्शन बत्तरा व विजयशंकर कालड़ा द्वारा साधारण सभा आयोजित की गई। एमपी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई।