पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीएम से मिले कांग्रेसी : जताई महामारी फैलने की आशंका, मांगा साफ पानी

एडीएम से मिले कांग्रेसी : जताई महामारी फैलने की आशंका, मांगा साफ पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| शनिवार सुबह ही कांग्रेस पार्टी की ओर से एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जहरीले पानी को राजस्थान आने से रोकने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि पानी में जहर के कारण जलीय जीव मर रहे हैं, ऐसे में इसका पेयजल में उपयोग करने से महामारी फैलेगी। समय रहते पानी को साफ करने के कदम उठाए जाएं। पूर्व सभापति जगदीश जांदू, कांग्रेस के जिला महासचिव अनूप बाजवा, सुरेंद्र स्वामी, कृष्ण सिहाग, प्रदीप चौधरी, धर्मपाल झोरड़, रवि नागपाल, ललित बहल, राजेश थाकण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। भाजपा और अन्य पार्टियों ने अभी भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

खबरें और भी हैं...