पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन पर हो रहा था अतिक्रमण परिषद प्रशासन ने रुकवाया

जमीन पर हो रहा था अतिक्रमण परिषद प्रशासन ने रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

पुरानी आबादी स्थित लेबर कॉलोनी की सरकारी जमीन पर स्थानीय व्यक्ति की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण को नगरपरिषद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। घटना शनिवार दोपहर को हुई। अतिक्रमण की सूचना स्थानीय लोगों ने ही परिषद को दी थी। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर दो की इस कॉलोनी में परिषद की करीब 12 गुणा 50 फीट का एक भूखंड है। इस पर लाल खान नाम का व्यक्ति शनिवार को नींव खोदकर दीवार बना रहा था। इस बात का आसपास के लोगों ने विरोध किया। इसके बावजूद आरोपी भूखंड पर दीवार बनवाता रहा। आरोपी ने झगड़ते हुए लोगों से कहा कि इस भूखंड के उसके पास कागजात मौजूद हैं। लोगों ने कागजात मांगे तो उसने दिखाने से इनकार कर दिया। इस पर लोगों ने पुलिस और परिषद अधिकारियों काे सूचित किया। मौके पर पहुंची पुरानी आबादी पुलिस ने आरोपी को निर्माण करने से रुकवा दिया। परिषद एईएन सुखपाल कौर और जेईएन अमनदीपकौर कर्मचारियों और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने अतिक्रमण कर रहे आरोपी से दस्तावेज मांगे लेकिन आरोपी के पास दस्तावेज सही नहीं थे। इस पर परिषद अधिकारियों ने अतिक्रमण को हटाकर भूखंड काे समतल कर दिया। आरोपी को कागजात पेश करने के लिए समय दिया गया है।

खबरें और भी हैं...