पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरित्र पर संदेह में 4 साल पहले पत्नी की गला घाेंट की थी हत्या, अदालत ने दोषी मान सुनाई उम्र कैद की सजा

चरित्र पर संदेह में 4 साल पहले पत्नी की गला घाेंट की थी हत्या, अदालत ने दोषी मान सुनाई उम्र कैद की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहायक लोक अभियोजक सुनीता कपूर ने बताया कि मामले में विक्रमजीत सिंह स्वयं ही वारदात के बाद चूनावढ़ थाने पहुंच गया था। रात को ही उसने पुलिस के सामने अपनी प|ी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपी स्वयं ही एसएचओ विक्रमसिंह चारण, एएसआई सतीश वधवा सहित पुलिस जाब्ता लेकर घटना स्थल पहुंचे। आरोपी ने ही शव बरामद करवाया। पुलिस ने रोजनामचे और मुकदमे में उक्त अपराध स्वीकारोक्ति को अदालत में पेश किया। इसे अदालत ने मजबूत आधार मानते हुए सजा सुनाई।

चुन्नी पर आए अंगुलियों के निशान, मृतका के खून के छींटों से सने आराेपी के कपड़ों से आरोप पुख्ता

सहायक लोक अभियोजक के मुताबिक आरोपी ने थाने में पहुंच अपराध की जानकारी तो दी ही थी, साथ ही पुलिस की ओर से घटना के बाद जुटाए साक्ष्य भी उसके दोष सिद्धि में सहायक बने। मृतका के सिर पर चोटों के निशान, खून सनी ईंट और आरोपी के पहने कपड़ों पर मृतका के खून के धब्बों से घटना के समय आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी साबित हो गई। इसके अलावा आरोपी ने हत्या के लिए जिस चुन्नी से गला दबाया, उस पर भी आरोपी की अंगुलियों के निशान एफएसएल रिपोर्ट में आ गए थे।

खबरें और भी हैं...