पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंगासिंह चौक से एक किलो 400 ग्राम गांजे सहित युवक पकड़ा

गंगासिंह चौक से एक किलो 400 ग्राम गांजे सहित युवक पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे सहित पकड़ा है। पुलिस देर रात तक युवक से पूछताछ करती रही। प्रशिक्षु आईपीएस राजेश मीणा ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे महाराजा गंगासिंह चौक के नजदीक पुलिस गश्त कर रही थी। तभी ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की तरफ एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। संदिग्ध लगने पर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने तलाशी ली तो व्यक्ति के पास एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने शंकरदास नायक पुत्र रामचन्द्र नायक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रविवार को आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...