पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए डॉ. रमेश गोदारा सहित तीन सदस्य मनोनीत

राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए डॉ. रमेश गोदारा सहित तीन सदस्य मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| राजस्थान राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए राज्य सरकार ने तीन सरकारी अफसरों को परिषद में सदस्य के रूप में मनोनीत किया हैै। सोमवार को जारी इस आशय के आदेश में जयपुर निवासी डॉ. सुधीर भार्गव, बीकानेर निवासी डॉ. नरेंद्र मोहन सिंह और श्रीगंगानगर निवासी डॉ. रमेश कुमार गोदारा को परिषद में सदस्य मनोनीत किया है। डॉ. गोदारा दो साल से जयपुर में इसी पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे 15 साल तक श्रीगंगानगर में सेवाएं दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं...