पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंगनहर में पूरे पानी के लिए किसान संगठनों का कलेक्ट्रेट पर पड़ाव आज से, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

गंगनहर में पूरे पानी के लिए किसान संगठनों का कलेक्ट्रेट पर पड़ाव आज से, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| गंगनहर को उसके हिस्से का पानी दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा और गंगानगर किसान समिति की ओर से कलेक्ट्रेट पर बुधवार से पड़ाव डाला जाएगा। इसके लिए किसानों ने तैयारी कर ली है। मंगलवार को अनेक टोलियों ने ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर किसानों का पड़ाव एवं प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। पड़ाव कलेक्ट्रेट के निकट स्थित गंगासिंह चौक पर सुबह 11 बजे से डाला जाएगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, सुभाष सहगल, सुभाष मोयल ने नेतेवाला, महियांवाली, लिंबावाला आदि कई गांवों एवं चकों में संपर्क किया। इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि कई चकों में पेयजल की समस्या है। लोग टैंकरों के जरिए पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। कपास बुआई का सीजन निकल गया। नरमा बुआई के मात्र कुछ दिन शेष हैं, जबकि गंगनहर को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा। वहीं, फल सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष अमरसिंह बिश्नोई के नेतृत्व में एक टीम ने कालूवाला, 3 डी, 4 डी, वाई एवं जैड के चकों में संपर्क किया। इसी प्रकार गुरबलपाल सिंह संधू के नेतृत्व में 65, 67 आरबी सहित अनेक चकों में संपर्क किया। वहीं कांग्रेस ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

एसई से मिले किसानों ने इलाके की भयावह स्थिति से अवगत कराया : सिंचाई पानी की मांग को लेकर मंगलवार को गंगानगर किसान समिति के प्रवक्ता संतवीर सिंह मोहनपुरा के नेतृत्व में अनेक किसान एसई अरुण कुमार सिडाना एवं एडीएम से मिले। किसानाें ने बताया कि इलाके में बड़ी भयावह स्थिति है। डी भागसर, फार्म माइनर, जैड एवं वाई के चकों के ग्रामीणों को टैंकरों के जरिए पानी लेना पड़ रहा है। अगर पंजाब में धान रोपाई शुरू होने से पूर्व 2500 क्यूसेक पानी दिया जाता है तो फसल बुआई की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...