बेटी ने सहेली को घर बुलाया, पिता ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, केस
श्रीगंगानगर| मुकलावा थाना क्षेत्र के गांव 9 पीएस ढाणी की युवती ने अपनी ही सहेली के पिता पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस्तगासे के अनुसार चक 33 जीबी निवासी मदनलाल पुत्र मनीराम बाजीगर की बेटी ने अपनी सहेली को 17 फरवरी को फोन कर अपने गांव बुला लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने बताया कि वह सहेली के घर रात को सो रही थी। इस बीच मदनलाल उसे उठाकर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। आरोप है कि घटना की जानकारी उसके परिवार के अन्य लोगों को मिली तो पीड़िता की सहेली, व बिलोचिया निवासी प्रभुराम व देवीलाल ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।