- Hindi News
- National
- पुलिस से बचने को फार्म हाउस में चला रहे थे क्रिकेट बुकी, 2 युवक गिरफ्तार
पुलिस से बचने को फार्म हाउस में चला रहे थे क्रिकेट बुकी, 2 युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर| चूनावढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेट बुकी पकड़ी है। जानकारी के अनुसार आरोपी मंगलवार को हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। थाना प्रभारी चंद्रसिंह ने बताया कि सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित को गोपनीय सूचना मिली। इस आधार पर मंगलवार रात करीब 11:50 बजे पुलिस ने श्रीगंगानगर निवासी कृष्ण गुनेजा के हिरणांवाली स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा। यहां मौके पर जवाहरनगर निवासी संजीव कुमार (50) पुत्र चैनलाल महाजन और दिवेश कुमार (22) पुत्र मीठूराम मेघवाल आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस का छापा पड़ते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक सैटअप बॉक्स, चार्जर, और 880 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि बुकी कार्रवाई से बचने के लिए अब शहर से बाहर के इलाकों में अपना यह गौरखा धंधा चला रहे हैं।
हिरणांवाली गांव में कार्रवाई