पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंपो की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग महिला की मौत, 4 लोग घायल

टेंपो की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग महिला की मौत, 4 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| अबोहर रोड स्थित गांव कल्लरखेड़ा के पास मंगलवार सुबह एक टेंपो व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार तीन पुली इलाका निवासी बुजुर्ग करतार कौर, परमिंद्र कौर, सर्वजीत सिंह, जसविंद्रकौर व बालक हरकीरतसिंह कार में सवार होकर अबोहर पंजाब की तरफ जा रहे थे। तभी सरवर खुइयां पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कल्लरखेड़ा के निकट सामने से आ रहा टेंपो (जुगाड़) एक पुलिया पर कार से टकरा गया। भिड़ंत के बाद घायलों को राहगीरों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां बुजुर्ग करतार कौर की मौत हो गई। श्रीगंगानगर पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार मामले में सरवर खुइयां पुलिस जांच कर रही है।

कल्लरखेड़ा के पास हादसा

खबरें और भी हैं...