न्याय आपके द्वार अभियान में आज 8 ग्राम पंचायतों में शिविर
श्रीगंगानगर| राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत बुधवार को जिले में 8 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि गांव पक्की, कोठा, 25 एच, रिडमलसर, ख्यालीवाला, 3 केडी, 48 जीबी-ए (रेडबग्गी) व सरदारपुरा खर्था ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।