सेवानिवृत्त अफसरों-कर्मियों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
श्रीगंगानगर| भारतीय स्टेट बैंक की पब्लिक पार्क शाखा में बैंक अफसरों ने सेवानिवृत्त अफसरों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर बैंक योजनाओं की जानकारी दी। बैंक के सहायक महाप्रबंधक टीएस गहलोत ने बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि पेंशनर्स को कोई परेशानी नहीं हो, ऐसी व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य शाखा के महाप्रबंधक शंकरलाल शर्मा, पेंशन अनुभाग प्रभारी ओपी जुनेजा, कर्मवीर, सेवानिवृत अधिकारी मदन जोशी, एमएल जैन, जेपी शर्मा, रामावतार शर्मा, नत्थूराम कस्वां, मनीराम सेतिया सहित लोग उपस्थित थे।