आज शहर में दो घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
श्रीगंगानगर| शनि मंदिर जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी सुखाड़िया नगर फीडर की सप्लाई सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहेगी। जेईएन सौरभ निर्वाण ने बताया कि इस दौरान पेड़ों की कटाई और मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण इंदिरा कॉलोनी, ब्लाॅक एरिया, हॉस्पिटल रोड और आसपास के क्षेत्र की सप्लाई सुबह 2 घंटे तक बंद रहेगी।