पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीगंगानगर| भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध भारतीय भवन निर्माण श्रमिक

श्रीगंगानगर| भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध भारतीय भवन निर्माण श्रमिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध भारतीय भवन निर्माण श्रमिक संघ, श्री विश्वकर्मा प्लम्बर श्रमिक संघ, श्री विश्वकर्मा पीओपी श्रमिक संघ, श्री विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक श्रमिक संघ, जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के श्रमिक व पदाधिकारियों ने इंदिरा वाटिका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य सागरमल वर्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पीओपी श्रमिक संघ के पदाधिकारी ज्योतिष कुमार छोटे, रफीक मोहम्मद, जाकिर बाबा, भवन निर्माण श्रमिक संघ के पदाधिकारी वकील चंद, रामदेव, सुरजीत, प्लम्बर श्रमिक संघ के पदाधिकारी, विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक ट्रेड श्रमिक संघ के पदाधिकारी रोहित वर्मा आिद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...