पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने दिया एकता पर बल

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने दिया एकता पर बल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| कृषि उपज मंडी समिति कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक मंगलवार को मंडी समिति कार्यालय में समिति कर्मचारी संघ (अनाज) अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें संयुक्त कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा का संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने अभिनंदन किया। सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुगनाराम, जिला मंत्री रतनलाल वर्मा तथा कर्मचारी संघ (फल एवं सब्जी) के अध्यक्ष हेमराज गुरहानी, रमेश कुक्कड़, सुखराम अरोड़ा, मनसुखराम, महेन्द्र अग्रवाल, जोगेन्द्रपाल ढल, युधिष्ठिर नागपाल, कंवरपाल, रामधीरज चौहान आदि उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कर्मचारी एकता पर बल देते हुए मंडी समिति प्रशासन से कर्मचारियों का 7वें वेतन आयोग में शीघ्र फिक्सेशन करने व सहायक लेखाधिकारी के रिक्त चल रहे पद को भरने के लिए प्रयास करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...