पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर से मिले दिव्यांग

अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर से मिले दिव्यांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| दिव्यांगों के साथ वही व्यवहार होता है जो आम आदमी के साथ। और तो और उन्हें अपनी फरियाद लेकर कई बार प्रथम अथवा दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। यहां अंबेडकर हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर पर विभाग का कार्यालय है। यहां दिव्यांगों को रोज आना-जाना होता है। ऐसे में उन्हें ऊपर चढ़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। न्यू राजस्थान जिला विकलांग संघ ने मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बीपी चंदेल एवं कलेक्टर ज्ञानाराम को अपनी इन समस्याओं से अवगत कराया। दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार खिंची के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांगों में जागरूकता के लिए एसडीएम एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष काउंटर खोलने, दिव्यांगों को समय पर पेंशन देने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...