पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि समृद्धि रथ रवाना, बीज उपलब्ध कराएंगे

कृषि समृद्धि रथ रवाना, बीज उपलब्ध कराएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीएस नैण ने मंगलवार को बीज निगम कार्यालय से कृषि समृद्धि रथ यात्रा रवाना की। रथ में खरीफ फसलों के उन्नत किस्म के बीज हैं, जो सरकारी रेट पर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर नैण ने बताया कि प्रत्येक उपखंड क्षेत्र की पंचायतों में एक बीज रथ घूमेगा। रथ रोजाना दो ग्राम पंचायतों में जाएगा। किसानों को सरकार के प्रमाणित एवं उन्नत किस्म के बीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह बीज उन्हें उचित कीमत पर दिया जाएगा। रथ 30 जून तक सभी पंचायतों में घूमेंगे। शुक्रवार को अन्य उपखंडों में रथ रवाना किए जाएंगे। मंगलवार को समृद्धि रथ साधुवाली पहुंचा। रथ रवाना करते समय डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सतीश कुमार शर्मा, बीज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार, राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रभारी अधिकारी एवं कृषि अधिकारी सुरजीत कुमार बिश्नोई आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...